फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पंचायतों में रिक्तपदों के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को कड़ी चौकसी के बीच नामांकन कराया गया। नामांकन में पांच ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर सिर्फ एकल नामांकन हुआ है। यहां पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। ग्राम प्रधान पद के लिए छह व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए स्थान पर उपचुनाव की प्रक्रिया कराई जा रही है। बाजारशुकुल ब्लाॅक की ग्राम पंचायत इक्काताजपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए महिला सीट आरक्षित है।

मंगलवार को हुए नामांकन में छह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एडीओ पंचायत एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तिलोई में पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। विरोध में किसी अन्य सदस्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें