गौरीगंज (अमेठी)। पूरबगांव बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौंजा पश्चिम निवासी रामेश्वर गुप्ता (58) सोमवार सुबह किसी काम से पैदल जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग स्थित पूरबगांव बाजार आए थे। बाजार से वह घर लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों व पुलिस को देकर रामेश्वर को जिला अस्पताल पहुंंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।