फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंडरपास में जलभराव को केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान

Sun, 02 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। अमेठी-कालिकन मार्ग स्थित अंडरपास में हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संज्ञान लिया है। रेल प्रशासन के अफसरों को जलभराव समाप्त करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर रेल विभाग ने पंपसेट लगाकर अंडरपास में जमा पानी को बाहर कराया है। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि अंडरपास में किसी भी दशा में बारिश का पानी न जमा हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। बारिश के मौसम में जल निकासी के साथ ही बिजली व्यवस्था बेहतर रखने की जिम्मेदारी दी है। लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रीय मंत्री हर गतिविधि पर नजर रख रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें