फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के सपनों का प्रतिबिंब है केंद्रीय बजट : सतीश चंद्र शर्मा

Wed, 04 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बजट को राष्ट्र हितैषी बताते हुए उपलब्धियां गिनाई। कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास से ओत-प्रोत है। यह आम लोगों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जबकि विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने दशकों तक देश को घोटाले और गरीबी दी, वे आज आर्थिक प्रगति पर सवाल उठा रहे हैं। देश की जनता सच्चाई को समझ चुकी है और विकास के मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है।


राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत देने के महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से अमेठी जिले के लिए यह बजट एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया है। यहां ट्रामा सेंटर को मजबूती, छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था और गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता करने जैसे प्रावधान आम जनमानस को बड़ी राहत देंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि केंद्रीय बजट उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाती है। अमेठी जैसे जिलों को स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना में मिल रहे लाभ इसी राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम हैं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक बजट की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुंधाशु शुक्ल, विषुव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें