फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित 120-बी ककवा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कार्यदायी संस्था की अव्यस्था के चलते लोगों को 100 मीटर जाने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के ककवा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से बरती जाने वाली लापरवाही के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ककवा रोड निवासी संतोष मिश्र समेत कई लोगों का कहना है कि फ्लाई ओवर का निर्माण अव्यवस्थाओं के बीच कराया जा रहा है।
बताया कि क्रॉसिंग से पैदल निकलने तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर पर शहर बसा है। क्रॉसिंग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी महज 100 मीटर है। ऐसी परिस्थिति में लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर अस्पताल व शहर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

ककवा रोड पर निवास करने वाले कई लोगों के प्रतिष्ठान शहर में हैं। यह लोग अपने घर से दुकान तक पैदल आते जाते थे जो अब नहीं जा पा रहे हैं।
उक्त लोगों ने बताया कि क्रॉसिंग के बगल से करीब तीन मीटर की चौड़ाई में रास्ता बनाया गया था जिसे कार्यदायी संस्था के लोगों द्वारा जेसीबी से खोद दिया गया। कार्यदायी संस्था के इस रवैया को लेकर स्थानीय लोगों एवं राहगीरों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें