फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली जिले के मिल एरिया थाने के अमावा गांव निवासी राजेन्द्र मौर्या, शैलेंद्र मौर्या व ज्ञानेन्द्र मौर्या एक बाइक से बुधवार को फुरसतगंज से घर जा रहे थे।
रास्ते में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के पास अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।