फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। मोहनगंज के पूरे नाउ मजरे फूला गांव निवासी आमिर (19) की बाइक बृहस्पतिवार को शिवरतनगंज के सेमरौता-कठौरा मार्ग पर पूरे बैशन गांव के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में आमिर की मौत हो गई और उनके साथ बाइक पर बैठा अजमेरी (14) घायल हो गया।
विज्ञापन



सलीम के मुताबिक उनका बेटा आमिर गंगागंज चौराहे से चक्की से आटा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पूरे बैशन गांव के पास सामने अचानक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बेटे की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में बेटा और अजमेरी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आमिर को मृत घोषित कर दिया।


अजमेरी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बिना पोस्टमार्टम कराए आमिर का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आमिर की मौत के बाद उनकी मां रईसा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को पुकार रही थीं। रईसा को रोते देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई अदनान और बहनें सानिया, सबीना, सना, फिजा, फरीदा और माहिरा का रो-रोकर बुरा हाल है। सलीम बेटे आमिर की मौत से गमगीन हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें