फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू एसयूवी नहर के पुल से टकराई, चार घायल

Thu, 20 Jun 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाने के जोरावरपुर गांव के पास मंगलवार देररात अनियंत्रित एसयूवी नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो को मामूली चोटें आई। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरगांव स्थित पूरे लौधन स्थित बाबा धाम पर गांव के सामूहिक भोज कार्यक्रम से मंगलवार देररात लौटते समय जोरावरपुर के पास एसयूवी बेकाबू होकर पुल से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक इन्हौना थाने के तोतापुर गांव निवासी चालक अंकित कुमार व सुरेश कुमार गंभीर रूप से दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देरशाम जोरावरपुर गांव के पास बनी पुलिया से एसयूवी टकरा गई थी। दो लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें