फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू कार गड्ढे में पलटी, पांच श्रद्धालु घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर(अमेठी)। महाराष्ट्र से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार मंगलवार सुबह सहजीपुर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार करवाने के बाद सभी श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



महाराष्ट्र के पुणे निवासी तुलसीराम अपने परिजन सीता, नवरंग, कविता और आकाश संग कार से प्रयागराज संगम महाकुंभ जा रहे थे। संग्रामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले जगदीशपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कार की स्पीड अधिक होने से मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में पांचों लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी लोग प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें