फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे व दोस्त की मौत

Sat, 16 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़/मुंशीगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर मुंशीगंज के पूरब दुआरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में सुल्तानपुर के अंकारीपुर घसीटू का पुरवा निवासी अंकित (22), उनके भतीजे अर्जुन (20) और पूरब दुआरा गांव निवासी उनके दोस्त करन (19) की जान चली गई।
विज्ञापन



तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। परिजनों के मुताबिक करन अपने दोस्त अंकित और अर्जुन के साथ किसी काम से टिकरी गया था।
वहां से लौटते समय गांव के मोड़ के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भेटुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करन और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों परिवारों में मातम पसर गया।
इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में बाइक गलत दिशा से आती दिखाई दी है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त हेलमेट के टुकड़े भी मिले हैं। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें