फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना पंजीकरण चालू मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टिकरी चौराहे पर बिना पंजीकरण चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की है। अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आए दिन अवैध तरीके से अल्ट्रासांउड सेंटर चलने की शिकायत मिली थी। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद व डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय ने बुधवार को भेटुआ के टिकरी चौराहे पर स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित कागज मांगे गए लेकिन वह नहीं मिला। मशीन जब्त कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें