क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ अतिथि व अन्य। आयोजक।
अमेठी सिटी। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित निर्मला मौर्या स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर शाम हुआ। फाइनल मुकाबले में उड़ान क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच उड़ान क्रिकेट अकादमी और भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35.1 ओवर में 181 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों में दीपक ने 59, शिवम ने 23, निखिल जायसवाल ने 21 और अमित ने 19 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 173 रन ही बना सकी। टीम के लिए आभास पांडेय ने 75, आदित्य यादव ने 30 और सचिन ने 16 रन बनाए। मैच में मैन ऑफ द मैच शनि, फाइटर ऑफ द मैच आदित्य यादव, बेस्ट बैट्समैन शिवम और बेस्ट बॉलर वाहिद रहे। पूरी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज निखिल जायसवाल, बेस्ट बैट्समैन दीपक, बेस्ट बॉलर ऋतिक शंकर, बेस्ट फील्डर आदित्य दुबे और बेस्ट विकेट कीपर साहिल कश्यप चुने गए।
इस अवसर पर डीएम संजय चौहान ने दोनों टीमों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में संघ सचिव राजेश तिवारी, निदेशक प्रांजल तिवारी, उपक्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खां, मुकेश यादव, गोविंद मौर्य, निहाल तिवारी, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।