संग्रामपुर। पूरे पहाड़ सिंह निवासी राजा (26) और इटौरी निवासी हिमांशु पाल (18) को मंगलवार रात सांप ने काट लिया। परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उपचार के बाद दोनों युवकों की हालत सामान्य हुई। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देकर उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।