मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित छोटी नहर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली निवासी साहुल (21) व दीपक (20) बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे। वे मुसाफिरखाना कस्बा स्थित छोटी नहर के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद साहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।