फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में दो युवक घायल

Wed, 19 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। गूंगेमऊ निवासी सोनू (32) और बाबा का पुरवा मजरे टांडा निवासी सचिन (28) मंगलवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए हादसे में घायल हो गए। दोनों बाइक से सुल्तानपुर में मुकदमे की तारीख पर जा रहे थे। हाईवे पर कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर दोनों ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने हेलमेट पहना था, जिससे सिर में चोट नहीं आई। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें