फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर/शाहगढ़ (अमेठी)। पिछले 24 घंटे के भीतर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। मौत की सूचना से दोनों के परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कमरौली के सैयद नगर निवासी जलालुद्दीन की पत्नी आलिया (35) मंगलवार देर शाम अपने भतीजे के साथ बाइक से मायके से घर आ रही थी। रानीगंज के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ने से आलिया सड़क पर गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे तत्काल सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुंडा नेवादा निवासिनी कंचन बीते दिन अपने भाई के साथ बाइक से प्रयागराज जा रही थी। सलोन के बीकरगढ़ चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में कंचन का दुपट्टा फंस गया जिसके चलते वह बाइक से गिर गई और अगले ही पल ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें