फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें निरस्त

Sat, 25 Jan 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड के बीच दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए शुक्रवार का दिन परेशानी भरा रहा। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। इतना ही इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
विज्ञापन




गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की यात्रा करने शुक्रवार को पहुंचे रमईपुर गांव निवासी कमलकिशोर व सुजानपुर निवासी मो. इस्माइल ने बताया कि स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त है। दिल्ली जाना भी जरूरी है। ऐसे में अब प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस से भीड़ के बीच मजबूरी में यात्रा करनी होगी। रामकिशोर ने बताया कि वह अब घर लौट जा रहे हैं, तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट बुक करवा दूसरे दिन यात्रा करेंगे।


शिवमंगल ने बताया कि दिल्ली जाना जरूरी है, लेकिन भीड़ के बीच यात्रा करने की बजाय वह सड़क मार्ग से बस से अब दिल्ली जाएंगे। तकरीबन यही हाल काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों का रहा। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को आनंद बिहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही। वाराणसी-लखनऊ और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंचने के कारण दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, अप व डाउन जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेन भी शुक्रवार को देरी से गौरीगंज पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन कुछ विलंब से हुआ है। अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व डाउन मालदा टाउन एक्सप्रेस जारी आदेश के क्रम में निरस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें