फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो ट्रेनें निरस्त, छह घंटे देरी से आई पैसेंजर, ठंड से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण ठंड व कोहरे के बीच ट्रेन से यात्रा करना इन दिनों चुनौती भरा साबित हो रहा है। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर छह घंटे देरी से गौरीगंज आई तो अप मालदा टाउन व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके साथ इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनाें का भी परिचालन विलंब से हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक का दोहरीकरण व विद्युतीकरण होने के बाद भी लोगों को ट्रेनों के देरी से चलने की परेशानी से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को ट्रैक पर लखनऊ-प्रयागराज के बीच सभी स्टेशनों पर ठहराव संग संचालित इकलौती पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा में पूरा दिन यात्रियों का प्लेटफार्म पर बीत गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह के 9:13 के बजाय छह घंटे देरी 3:28 मिनट पर आई।
इस ट्रेन से प्रयागराज कुंभ मेले में गंगा दर्शन व स्नान करने वाले परेशान रहे। स्टेशन पर मिली बुजुर्ग धनपता, श्यामा, शिवकुमार व राजदेई ने बताया कि भैया क्या बताएं, सोचे रहिन कि पैसेंजर से प्रयागराज जाई कै गंगा नहाय के शाम को लौट आऊब, लेकिन अब लागत अहै कि ठंड में गंगा घाट पर रात में रहय का पड़ी...। इसी ट्रेन से प्रयागराज जाकर मुंबई जाने के लिए निकले शिवश्याम व कल्पनाथ ने बताया कि ट्रेन लेट है, अब बस से प्रतापगढ़ जा रहे हैं। वहां से प्रयागराज जाएंगे व शाम पांच बजे की ट्रेन से मुंबई रवाना होंगे। इसके अतिरिक्त मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस और दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। प्रतापगढ़-कानपुर, रायबरेली-जौनपुर व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सहित अप व डाउन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। हावड़ा-अमृतसर डेढ़ घंटे तो अमृतसर-हावड़ा दो घंटे, आनंद विहार-मालदा टाउन साढ़े तीन घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे और जनसाधारण एक्सप्रेस भी चार घंटे देरी गौरीगंज आने के बाद गंत्वय को रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रेन भी देरी से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व मालदा टाउन एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित रोस्टर के क्रम में निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें