फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार अगस्त तक कैंसिल की गई दो ट्रेनें

Sun, 28 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। वाराणसी जंक्शन के रिमाडलिंग कार्य की वजह से रविवार को छोड़कर अन्य दिनों चलने वाली वाराणसी-लखनऊ अप व डाउन एक्सप्रेस चार अगस्त तक निरस्त की गई है। इससे भी यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर शनिवार को पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब रहने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ-वाराणसी रूट की छह प्रमुख ट्रेनें शनिवार को तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वाराणसी-देहरादून जनता अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। ऋषिकेश-प्रयागराज संगम डाउन एक्सप्रेस तय समय से दो घंटे लेट रही। पद्मावत डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटे की देरी से रवाना की गई। लखनऊ-प्रयागराज संगम डाउन एक्सप्रेस तय समय से दो घंटे विलंब से रवाना की गई। देहरादून-वाराणसी जनता डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई। अमृतसर-हावड़ा डाउन पंजाब मेल तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना की गई। ट्रेनों के विलंब होने से दिन भर यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें