अमेठी। डेढ़ पसार गांव के पास पुलिस बाइक सवार दो चोरों को गिरफ्तार कर 13,750 रुपये नकद व पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने दो चोरी की वारदातों के खुलासा का दावा किया है। बृहस्पतिवार की सुबह डेढ़ पसार गांव के पास पुलिस ने बाइक सवार संग्रामपुर थाने के कोलवा मजरे ठेगहा गांव निवासी मो. इरशाद व वाहिद अली को रोका। बाइक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। संदेह होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो 13,750 रुपये नकद मिले। इतना ही नहीं, गले का हार सहित कई जेवर बरामद किया। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने बताया कि बरामद जेवर गायत्रीनगर के मकान से चोरी किए हुए हैं। 10 अगस्त को मुंशीगंज बाईपास के पास स्थित मकान से चोरी करने की बात भी स्वीकार की। बताया कि बरामद प्लाश, पेचकश, छैनी, हथौड़ी समेत अन्य उपकरणों से घरों के दरवाजों का ताला तोड़ चोरी करते थे। पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी करने में लगी हुई है।