फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वाहन चेकिंग के दौरान कमरौली पुलिस ने शनिवार को बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 285 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस का दवा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए हैं। शनिवार को दो तस्करों की ओर स्मैक की आपूर्ति की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगरौरा तिराहे में घेराबंदी कर बाइक सवार थाने के सौना गांव निवासी मो शोएब तो खैरातपुर निवासी जुनैद को पकड़ लिया। इनके पास बाइक का कोई भी कागज नहीं था। तलाशी लेने पर दोनों के पास 285 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
एसओ अभिनेष मिश्र ने बताया कि तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उधर, पीपरपुर पुलिस ने मनसा कोल्ड स्टोर के पास सुल्तानपुर जिले के अहिमाने गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें