फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: माधवपुर-हरदोया मार्ग पर बनेंगे दो लघु सेतु

Fri, 05 Dec 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज से शाहगढ़ होकर मुसाफिरखाना को जोड़ने वाले माधवपुर-हरदोया मार्ग पर स्थित दो जर्जर पुलिया अब लघु सेतु के रूप में बदलेंगी। निर्माण के लिए 63 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। लघु सेतु बन जाने पर आसपास के गांवों के लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




यह मार्ग माधवपुर, दुर्गापुर, गोसाई का पुरवा, बंजारा, गढ़ामाफी, जुड़ियापुर, हालपुर, बाबू का पुरवा, सरैया, राजापुर कौहार, फरहदिया, लक्ष्मीनगर, मिश्र का पुरवा, दुलापुर कला, शाहगढ़, गुलाल का पुरवा, खुड़ियापुर, उसमापुर, कसरावा, मंगल पांडेय का पुरवा, दयाराम पांडेय का पुरवा, तरसड़ा, पूरे बेनी पाठक, डारीडीहा, हरदोया और पूरब बेसारा के निवासियों के लिए मुख्य आवागमन मार्ग है। अस्पताल, विद्यालय, बैंक, बीआरसी कार्यालय व बाजार पहुंचने के लिए लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं।



एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर लघु सेतु निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि मिल चुकी है। विभाग निर्माण प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है। पुरानी जर्जर पुलिया से लोगों को परेशानी होती है। लघु सेतु बनने से आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें