फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट का इंतजार कर रहीं दो सड़कें

Tue, 28 May 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नीमी परशुरामपुर से बिहारीगंज व गोगमऊ-बरौलिया रोड का अटका है कामदलदल मिट्टी होने से दोनों सड़कों से अलग-अलग जगहों से लिए 10 सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जिले की नीमी परशुरामपुर से बिहारीगंज रोड व गोगमऊ-बरौलिया रोड का निर्माण आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट पर अटका हुआ है।
जामो क्षेत्र के गोगमऊ से बरौलिया संपर्क मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में होना है। करीब सात किमी लंबी सड़क निर्माण में आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। वहीं कई विपरीत परिस्थितियों के चलते सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क के बीच में कुल तीन से चार पुल पड़ते हैं, जो कि वर्तमान समय में क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण इन्हें भी कार्ययोजना में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं सड़क की मिट्टी दलदल युक्त होने के कारण करीब चार माह पहले की गई सैंपलिंग की रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नीमी परशुरामपुर से बिहारीगंज तक करीब सात किमी की एक दूसरी सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। करीब सात करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क की मिट्टी भी दलदल वाली प्रतीत हो रही है। ऐसे में इसकी सैंपलिंग भी आईआईटी कानपुर ने की है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे का कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें