फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नंदमहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 15 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। नदियावां स्थित पवित्र धाम नंद महर में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय मेला शुरू हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अन्य जिलों से पहुंचे यदुवंशियों व अन्य श्रद्धालुओं ने राजा बलि और नंद भगवान की पूजा कर मनौती मांगी। डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने मेले का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। आज भी लोग पूजन के साथ मेले का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन

जामो ब्लॉक स्थित नंद महर धाम पर बृहस्पतिवार को यादवों का महाकुंभ लगा। पौराणिक मान्यता है कि राक्षस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण नंद महर पहुंचे थे। यहां घर वालों के साथ हवन-पूजन किया था। जिस स्थान पर श्रीकृष्ण, बलराम व बाबा नंद ने हवन-पूजन किया था, वहां कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर सिर्फ यदुवंशी ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए लोगों ने मंदिर में दूध चढ़ा कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीष मांगा। बृहस्पतिवार सुबह धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने राजा बलि के साथ नंद व श्रीकृष्ण का पूजन किया। मंदिर में भोर से शुरू हुई पूजा-अर्चना देर शाम तक चलती रही। पुजारी भारत आनंद ने बताया कि शुक्रवार को भी श्रद्धालु पूजन के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें