फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसों में दो की गई जान

Mon, 15 Jan 2024 07:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इटरौर निवासी रमेश (30) सोमवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक युवक ने हेलमेट लगा रखा था। वहीं, एक अन्य हादसे में थाना क्षेत्र के बाजार शुकुल रोड निवासी मो. साहिल (28) शनिवार की रात 12 बजे के करीब लखनऊ से जगदीशपुर की तरफ बाइक से जा रहे थे। कमरौली थाने के समीप हाईवे पर कोहरे के चलते वह डिवाइडर से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें