फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पर बाइक भिड़ीं, दो की मौत

Fri, 20 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर लालीपुर के पास बृहस्पतिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान बाबूलाल (54) निवासी पूरे दृगपाल कटारी जामों ने दम तोड़ दिया, जबकि मोहबतपुर निवासी सोनू (22) की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन



मोहबतपुर गांव के सोनू और तस्लीम (20) एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर जामों के पूरे दीवान कटारी निवासी राकेश (28) व बाबूलाल सवार थे, से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल बाबूलाल की अस्पताल में मौत हो गई।



ट्राॅमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर तीन घायलों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। सोनू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तस्लीम और राकेश का इलाज जारी है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और असावधानी के कारण यह हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें