फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

Sat, 04 Jan 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। एक पक्ष के चार तो दूसरे पक्ष के पांच लोगों को चोटें आईं। उपचार के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के छतारी गांव में बृहस्पतिवार को कामता प्रसाद और शिव बहादुर पक्ष के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते-देखते लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण जब तक एकत्र होकर बीच-बचाव करते एक पक्ष के कामता प्रसाद, कुसमा, अनीस व श्रीमता, दूसरे पक्ष के श्यामपति, अमर प्रसाद, रूपा, आंचल और शिव बहादुर चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कामता ने अमर बहादुर, शिव बहादुर, विजय बहादुर पर तो श्यामपति ने हनुमान कामता और कनका पर केस दर्ज दर्ज करवाया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें