फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी दो और बसें

Sat, 17 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी बस स्टॉप पर खड़ी परिवहन निगम की बसें। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। त्योहार पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए अमेठी डिपो से दो और बसें चलाने की तैयारी है। दशहरा से पहले बसें चलाने की योजना है। इसके बाद दिल्ली के लिए कुल तीन बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन



अमेठी डिपो से पहले दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो बसें संचालित होती थीं। करीब एक साल पहले इनमें से एक बस का संचालन बंद हो गया था। मौजूदा समय में अमेठी से सांगीपुर और कानपुर के रास्ते दिल्ली के लिए एक ही बस चल रही है। अब बंद बस को दोबारा चलाने के साथ एक और बस शुरू करने की तैयारी है।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नई बसें अमेठी से सुल्तानपुर, जगदीशपुर और लखनऊ होते हुए दिल्ली जाएंगी। त्योहार के दौरान ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बसों की संख्या बढ़ने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। दीपावली के दौरान दिल्ली जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि दिल्ली के लिए दो और बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। दशहरा के आसपास इनका संचालन शुरू करने की योजना है, जिससे दीपावली तक यात्रियों को अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें