अमेठी सिटी। महिला से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सीडीओ के आदेश पर बनी जांच कमेटी में ग्राम विकास विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐश्वर्य यादव व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित किया गया है। महिला कल्याण विभाग से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विभाग के बाबू पर रिश्वत लेने का दावा किया गया था।
विभागीय बाबू ने डीपीओ को स्पष्टीकरण देते हुए पुराना दिया हुआ उधार वापस लेने की बात कही थी। इस मामले में सीडीओ सूरज पटेल के आदेश पर दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। संवाद