फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी से जल्द चलेंगी दाे जनरथ बसें

Mon, 01 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नए साल में अमेठी में राहगीरों को परिवहन निगम एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। जिले में पहली बार वातानुकूलित जनरथ यहां पर दौड़ेगी। इसके लिए अवध डिपो की दो पुरानी जनरथ बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों के संचालन को लेकर रूट तैयार किया जा रहा है। फिलहाल, अभी मिली एक बस को ट्रायल के तौर पर सुल्तानपुर रूट पर चलाया गया है।
विज्ञापन


अमेठी डिपो में 39 बसें थी। इसमें तीन अनुबंधित भी शामिल थी। दो नई बीएस-सिक्स बसें मिलीं हैं। इन बसों को वृंदावन रूट पर चलाने की तैयारी है। अभी रूट को लेकर प्रक्रिया चल रही है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी दो एसी जनरथ बसें भी आवंटित की गई है। इन बसों को परिवहन निगम ने लखनऊ व वाराणसी रूट पर चलाने की तैयारी की है। इसको लेकर रूट अभी तय नहीं किया गया है।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी डिपो के बेड़े में अब 43 बसें शामिल हो गई हैं। पहली बार अमेठी डिपो में दो एसी बसों को शामिल किया गया है। इसका रूट तय किया जा रहा है। यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



इनसेट
बस स्टेशन के लिए शुरू हुई कवायद
- परिवहन निगम ने शहर से बाहर रोडवेज बस स्टेशन की योजना तैयार की है। जिले में बनने वाले बाईपास के समीप रोडवेज बस स्टेशन के लिए भी जमीन आरक्षित करने को कहा गया है। ताकि बाईपास निर्माण के साथ ही बस स्टेशन का भी निर्माण कराया जा सके। इसके लिए परिवहन निगम ने प्रशासन को पत्र लिखा है।

यात्री बोले, रात में भी संचालित हों बसें
- यात्री राम कुमार, दीपक, निशांत का कहना है कि गौरीगंज जिला मुख्यालय है। इसके बाद भी यहां पर बस स्टेशन नहीं है। ब्लॉक के पास अस्थायी बस अड्डे के तौर पर बसें खड़ी होती हैं। शाम को छह बजे के बाद से अगले दिन सुबह छह के बीच इस रूट पर बसों का संचालन नहीं होता है, इससे परेशानी हो रही है। यात्रियों ने रात के समय भी बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें