फुरसतगंज (अमेठी)। थानाक्षेत्र के रामबारी निवासी लाल जी का पुत्र सत्यम (14 ) और अरविंद पुत्र प्रकाश (14) बुधवार को गांव के पास चलते ट्रैक्टर-ट्राॅली पर चढ़ने की कोशिश करते हुए गिर कर घायल हो गए।
आनन फानन में दोनों को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम की हालात नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। (संवाद )