फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्पदंश से दो की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजारशुकुल(अमेठी)। थानाक्षेत्र के पूरे बहबल महोना पश्चिम निवासी चन्द्रभान(42) शुक्रवार को गांव के समीप खेत में गए थे। जहां उन्हें सर्प ने डस लिया। परिजन सीएचसी जगदीशपुर ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चंद्रभान का इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। शनिवार शाम शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, भादर में रामगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे गाजीपुर निवासी प्रेमा देवी (52) को घर के अंदर सर्प ने डस लिया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी भादर ले गए। हालत गंभीर होते देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें