फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कोरोना संक्रमित दो और की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रौढ़ व सीएचसी जगदीशपुर में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमितों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से हुई दो मौत के साथ जिले में अब संक्रमितों के मौत की संख्या 12 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां संक्रमण से एक साथ कई ग्रामीण संक्रमित हो रहे हैं वहीं संक्रमितों के मौत का सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार जामो ब्लॉक के रेसी गांव निवासी छोटेलाल मौर्या (73) 16 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
संक्रमित हार्ड की बीमारी से ग्रसित होने पर उन्हेें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान चार सितंबर को उसकी मौत हो गई। दूसरी मौत जगदीशपुर ब्लॉक के कमरौली गांव निवासी अहमद हसन की तबीयत खराब होने के बाद परिवारीजन उन्हें पांच सितंबर को सीएचसी जगदीशपुर लाए थे जहां जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों के मौत की आधिकारिक पुष्टि के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा गया। दो मौत के बाद जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें