फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कार व तमंचे के साथ दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिवरतनगंज पुलिस ने गुरुवार सुबह दो बदमाशों को दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस के अलावा लूट की एक कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दोनों डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह अकबरगंज रेलवे क्रासिंग के पास से तालाब के किनारे पांच-छह बदमाशों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाब में शिवरतनगंज प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने फायरिंग कर रोहित गौतम निवासी भवानीगढ़ मजरे अंबेडकरनगर थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली व रामकुमार निवासी किरसिया थाना सुबेहा जिला बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों के पास तमंचा व कार बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक नंबर के आधार पर कार गीता देवी पत्नी वेद प्रकाश अग्निहोत्री निवासी शिवली चौराहा शिवली महाराजगंज रायबरेली के नाम पंजीकृत है। आरोपियों ने वाहन को पिछले दिनों उन्होंने बुक कराने के बाद लूट लिया था। एएसपी वीके पांडेय ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें