फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हमले में शामिल दो साजिशकर्ता गिरफ्तार, बाकी की तलाश

Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर सोमवार को गौरीगंज के पूरे गुजरटोल मोड़ के पास अंकित सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को धरदबोचा है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। वारदात का मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता सहित सात आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अब तक हुई जांच में पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को बुलेट से जा रहे अंकित सिंह पर अज्ञात लोगों ने कार से उतरकर गोलियां चलाई थीं। अंकित का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। शनिवार को इन्हौंना के दलसैरया गांव निवासी अल्तमस और गौरीगंज के अरगवां गांव निवासी मोहम्मद सरवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अल्तमस की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। वाहन उसके भाई के नाम पर पंजीकृत है।
पुलिस इससे पहले साजिशकर्ता पूरे सूबेदार मजरे ऐंधी गांव निवासी मोहम्मद जलील और फायरिंग में शामिल जामों के बरौलिया गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें