फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो पुलों की कराई जाएगी मरम्मत, सुगम होगा यातायात

Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली गोमती नदी पर अलग-अलग स्थानों पर बने दो पुलों की मरम्मत कराई जाएगी। सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ठेकेदार नामित करते हुए विभाग प्रस्तावित कार्य को पूरा करवाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना-इसौली-पारा मार्ग स्थित गोमती नदी के इसौली घाट पर बने पुल संग मुसाफिरखाना-थौरी मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल व पहुंच मार्ग की दो माह में विशेष मरम्मत कराई जाएगी। करीब 40-50 साल पहले बने सेतु भारी वाहनों के आवागमन के चलते जर्जर हो चुके हैं और हादसों को दावत दे रहे हैं। बैरिकेडिंग में दरार आ गई है तो किसी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।


इससे लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में गत दिनों लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर अनुमानित आगणन शासन को भेजा था। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने संग राशि भी जारी कर दी है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित कर दोनों पुलों संग पहुंच मार्ग की मरम्मत मानक के अनुसार पूरा करवाने की कोशिश में जुटा है। मुसाफिरखाना-इसौली-पारा मार्ग स्थित गोमती नदी के इसौली घाट सेतु की मरम्मत 26.45 लाख रुपये व मुसाफिरखाना-थौरी मार्ग पर गोमती नदी पर सेतु की मरम्मत व अन्य कार्य 21.08 लाख रुपये से कराए जाएंगे।
विज्ञापन






यह कार्य है प्रस्तावित
मरम्मत के दौरान लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, बीच-बीच में लोहे की जाली, सीसी मार्ग का निर्माण संग पुल के पहले दोनों किनारे में लोहे की बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की जानी हैं। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर होने पर लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।






मानक के अनुसार पूरा होगा कार्य
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए जारी धनराशि से प्रस्तावित कार्य मानक के अनुसार पूरा करवाया जाएगा। मरम्मत के बाद संकेतांक सहित अन्य प्रबंध भी किए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें