फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा व अपमिश्रित शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की पुलिस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार शाम अवैध शराब फैक्टी व नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया। टीम को मौके से 73 शीशी में अपमिश्रित शराब के साथ 15 किलोग्राम गांजा के साथ शराब तैयार करने की सामग्री व उपकरण मिला। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए बरामद सामग्री व एक बाइक को जब्त कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ व शराब निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इन दिनों एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस नशा मुक्ति अभियान संचालित करने मे जुटी है।
बृहस्पतिवार को गौरीगंज पुलिस द्वारा शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद शुक्रवार शाम शिवरतनगंज पुलिस ने अपमिश्रित शराब फैक्ट्री व नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने चित्थरशाह बाबा मजार के पास से दो संदिग्ध को धर-दबोचा।
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्ध की पहचान पूरे पासिन बसंतपुर गांव निवासी चौहरजा व संतोष कुमार प्रजापति के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को 40 शीशी अवैध शराब के साथ 15.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछतांछ के बाद गांव के एक खंडहर में अपमिश्रित शराब निर्माण की बात स्वीकार करने के पुलिस टीम ने पूरे पासिन मजरे बसंतपुर गांव में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देख एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पुलिस को मौके से एक पेटी में 33 शीशी अपमिश्रित शराब के अलावा 50 खाली शीशी, बारकोड, विभिन्न ब्रांड के लेबल, दस हजार शीशी के ढक्कन, तीन हजार गत्ता, एक पिपिया में पांच लीटर स्प्रिट, दो खाली ड्रम तथा विंडीज देशी शराब तीव्र मासलेदार ब्रांड के रैपर का टेप बरामद हुआ।
शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दयाराम ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपमिश्रित शराब की बिक्री व गांजा ढाबों पर खड़ी ट्रकों पर बेचने की बात स्वीकार की। दावा किया कि बरामद अपमिश्रित शराब व गांजे की बाजार कीमत 5.50 लाख रुपये है। कहा कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमे दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें