अमेठी सिटी। मोतीराम का पुरवा भरेथा में पुलिस ने मवेशियों से लदी पिकअप के साथ सुल्तानपुर निवासी धीरज और अशफाक को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी की टीम ने संदिग्ध पिकअप रोककर तलाशी ली तो उसमें एक पड़िया और एक भैंसा मिला। पूछताछ में दोनों ने मोचवा गांव से मवेशी चोरी करना स्वीकार किया।