फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जानलेवा हमले में प्रधानपति समेत दो गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव में बुधवार की रात युवक को गोली मारने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम प्रधानपति सहित दो को गिरफ्तार किया है। एक अन्य की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। करपिया गांव निवासी राम सागर सिंह उर्फ बादल (25) को बुधवार की रात गोली मार दी गई थी। इसमें वह घायल हो गया था। उसका इलाज लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। घायल युवक के बाबा भारत सिंह की तहरीर पर के बृजेश सिंह, शिव कुमार सिंह व रामदेव के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सिद्धधाम गेट करपिया मोड़ के पास घटना में नामजद बृजेश सिंह व शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। बृजेश सिंह प्रधान पति है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बादल व बृजेश में दोस्ती थे। कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था।
पुलिस ने दावा किया है कि घायल युवक के परिचितों के अपशब्दों से नाराज होकर प्रधानपति ने नाराज हो कर घटना के दिन शराब पीने के बाद फायरिंग कर दी। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें