फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैंकों में रेकी कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज पुलिस ने बुधवार रात बाईपास के पास से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर निवासी उमेश रमेश कुशवाहा और जौनपुर जिले के मुगराबादशाहपुर क्षेत्र के छनेहता भीखापुर निवासी सूरज के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 5800 रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ अखिलेश वर्मा और इंस्पेक्टर रवि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। उमेश के पास से 3100 रुपये, तमंचा और दो कारतूस मिले, जबकि सूरज के कब्जे से 2700 रुपये बरामद हुए। बाइक के कागजात भी दोनों नहीं दिखा सके।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बैंक के अंदर रहकर ग्राहकों की रेकी करते थे। रुपये निकालकर बाहर जाने वाले लोगों का पीछा कर सुनसान रास्ते पर साथियों की मदद से लूट करते थे। 16 अक्तूबर को गौरीगंज में केनरा बैंक के पास कस्बा निवासी सतीश यादव से 30 हजार रुपये, चेकबुक और आधार कार्ड रखा बैग लूटा था। रुपये आपस में बांटने के बाद बैग लोदी बाबा नाले के पास फेंक दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बैग बरामद कर लिया। आरोपियों ने प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की दुर्गागंज बाजार शाखा के पास एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीनने की वारदात में भी शामिल होना स्वीकार किया। पहचान छिपाने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी संलिप्तता वाली घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें