जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रेक के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पूरब अयोध्या-रायबरेली हाईवे की रेलवे क्राॅसिंग संख्या 129 स्पेशल गेट पर बने हाइट गेज में रविवार को ट्रक फंस गया।
गेट पर ट्रक फंसा देख गेटमैन ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद इस बीच गुजरने वाली अप मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा। आरपीएफ प्रभारी राधे श्याम मौके पर पहुंचे और ट्रक को बाहर निकाल कब्जे में लिया। ट्रक को हटाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया। इसके अतिरिक्त अन्य किसी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक गोविंद यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि हाइट गेज में ट्रक के फंसने के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत पांच मिनट के लिए मालगाड़ी को आउट पर रोका गया था।