जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से पूरे सोहरत स्थित रेल फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ कर्मियों ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर निहालगढ़ स्टेशन के पास गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पूरे सोहरत स्थित रेल क्राॅसिंग बुधवार को वाराणसी-लखनऊ शटल के आगमन संकेत पर सुबह 8:45 बजे गेटमैन बंद कर रहा था।
तभी ट्रक चालक ने जल्द निकलने के चक्कर में रेल फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरपीएफ कर्मियों ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे मरम्मत विभाग के कमियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद एक बजे क्षति ग्रस्त फाटक को सही किया।
आरपीएफ निरीक्षक राधेश्याम ने केस दर्ज करने की बात कही है। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने रेल फाटक क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की।