फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 27 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के दयालापुर के पास सोमवार को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक व चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


जामो थाने के भगत का पुरवा मजरे लोरिकपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (26) सोमवार को बाइक से गौरीगंज से लौट रहा था। रास्ते में गौरीगंज थाने से गुजरने वाले जामो मार्ग पर दयालापुर के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद घायल सुरेश कुमार को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी इटौजा पश्चिम गांव निवासी दिनेश ने बताया कि दुर्घटना के समय सुरेश हेलमेट पहने था। सड़क दुर्घटना में मृत सुरेश की गर्भवती पत्नी सरिता पति की मौत की सूचना पर बेसुध पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें