फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मासूम को रौंद ट्रक ने बाइक को एक किमी तक घसीटा, लगी आग

Sat, 27 Apr 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हाईवे पर जलता ट्रक
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जामो मोड़ के पास शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पार करते समय ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई और दंपती सहित तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बाइक ट्रक में फंस कर करीब एक किलोमीटर तक घिसटने से ट्रक में आग लग गई। चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। बीच हाईवे पर आग का गोला बने ट्रक से आवागमन बाधित हो गया। करीब 40 मिनट तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस व दमकल टीम ने पहुंच कर आग बुझाई, तब आवागमन बहाल हुआ।
जामो क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी ओम प्रकाश (35) अपनी पत्नी लवलेश (30), पुत्र नितिन (13) व पांच साल के मासूम बेटे नैतिक के साथ बाइक से शुक्रवार शाम चार बजे अपनी ससुराल मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे परवानी गांव से आ रहे थे। सड़क पार करने के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चढ़े, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक सवार सभी लोग छिटक कर दूर जा गिरे। घायल बाइक सवार लोगों को सीएचसी मुसाफिर खाना ले जाया गया। चिकित्सकों ने मासूम नैतिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ओम प्रकाश, उनकी पत्नी व बेटे नितिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में बाइक ट्रक में ही फंस गई। घबराए ट्रक चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार और तेज कर दी, जिससे करीब एक किलो मीटर तक बाइक ट्रक में घिसटती चली गई। गुन्नौर के पास ट्रक में आग लग गई। हाइवे पर ट्रक आग का गोला बन गया।
इनसेट
हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी
- ट्रक में आग की लपटों को देखकर हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। हर कोई बस यह जानना चाह रहा था कि क्या हो गया। इस बीच करीब 40 मिनट तक हाइवे पर आवागमन बंद रहा। आग बुझाने के बाद पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।
इनसेट
चालक और खलासी की तलाश
एसओ मुसाफिरखाना विनोद कुमार सिंह ने बताया कि टकराने के बाद बाइक ट्रक में ही फंस गई। जिससे करीब एक किलो मीटर तक सुल्तानपुर की ओर से घिसटती चली गई। ट्रक में आग लगने पर उसका चालक व खलासी भाग निकले। आवागमन बहाल कर दिया गया है। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हुई है। ट्रक चालक व खलासी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें