फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। कमरौली थाने के जाफरगंज बाजार में शनिवार देरशाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों मौके पर मौत हो गई। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कमरौली थानाक्षेत्र के पूरे सुख चैन तिवारी मजरे सवना निवासी शारुख उर्फ छोटू (27) और रेहान (23) बाइक से शनिवार की देरशाम जगदीशपुर जा रहे थे। रास्ते में जाफरगंज के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि चालक फरार है।

जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की जानकारी के बाद सपा नेता नईम समर्थकों के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

... परिवार को नहीं हो रहा यकीन
शारुख उर्फ छोटू की सड़क हादसे में मौत के बाद पिता हाजी शकील, बड़े भाई मासूक व छोटे भाई सद्दाम का रो-रोकर हाल बेहाल है। दस दिन पहले बड़े पुत्र मासूक के शादी की खुशी के बीच परिवार के एक बेटे की मौत ने परिजनों को गमगीन कर दिया। दोनों युवक मुंबई में काम करते थे।
विज्ञापन

पिता ने कहा कि दस दिन पहले भाई की शादी में शारुख उर्फ छोटू ने खूब खुशी मनाई। आज इस दुनिया से रुखसत हो गया। भाई सद्दाम मौके पर पहुंचकर बेहोश हो गया। चाचा मोहम्मद अली का भी बुरा हाल है। उधर, रेहान की मौत के बाद मां शफीकुल निशा को तो घटना में ही यकीन नहीं हो रहा था। रोते हुए सिर्फ इतना ही बोल रही थी, बेटा उसे छोड़ कर नहीं जा सकता। भाई महमूद का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें