जगदीशपुर (अमेठी)। मीरापुर गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर के शिवरतनगंज निवासी साविरी देवी (65) वर्ष अपने पति दान बहादुर सिंह के साथ बाइक पर दवा लेने अस्पताल गईं थीं। वहां से लौटते समय रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग पर मीरापुर गांव के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पलटने से साविरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके पति को मामूली चोट आई है। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। (संवाद)