फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केस दर्ज नहीं होने से धरने पर बैठा परेशान परिवार

Sun, 08 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित सीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
अमेठी। 11 नवंबर को झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज परिवार शनिवार को सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गया। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब परिवार ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुरार शहरी गांव निवासी विराग की 11 नवंबर को खेत जाते समय पड़ोसी खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से मौत हाे गई थी। उसके पिता राजेंद्र यादव ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। घटना के 25 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने से परिवार नाराज है। इसके चलते परिजनों ने शनिवार को सीओ कार्यालय गेट पर धरना शुरू कर दिया।


इस दौरान मृतक के पिता राजेंद्र ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सीओ कार्यालय पर परिजनों के धरने पर बैठे होेने की जानकारी के बाद एसडीएम आशीष सिंह ने अपने पास बुलाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। परिजनों के शांत होने के बाद एसडीएम ने एसएचओ बृजेश सिंह को केस दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन धरना समाप्त कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें