फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टांडा-बांदा हाईवे पर ट्राॅला पलटा, पांच घंटे लगा जाम

Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
टांडा बांदा हाईवे  पर लगा जाम
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। जायस कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे के पास टांडा बांदा हाईवे बुधवार की भोर में एक मौरंग लदा ट्राॅला बेकाबू होकर पलट गया। बीच सड़क पर ट्रॉला पलटने से करीब पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रेन की मदद से ट्राॅला को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

बुधवार की भोर साढ़े चार बजे रायबरेली की ओर से मौरंग लादकर जायस की तरफ जा रहा ट्राॅला बहादुरपुर चौराहे के पास जानकी ट्रेडर्स के पास बेकाबू होकर बीच हाईवे पर पलट गया। ट्राॅला पलटते ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जाम लग गया। ट्रॉला लदी मौरंग चारों तरफ दूर-दूर तक फैल गई। आवागमन बाधित हो गया। हर कोई अपने वाहन को सड़क के किनारे से निकालने की जद्दोजहद में लग गया। घंटों मशक्कत के बाद मजदूर लगाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से बिखरी मौरंग को सड़क से हटवाया गया। जिससे दो पहिया वाहन को आने जाने में सुगमता मिली।
हालांकि बड़े वाहनों को फिर भी इंतजार करना पड़ा। पांच घंटे के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब क्रेन आई तब जाकर ट्राॅला को सड़क से हटाया जा सका। इस हादसे में ट्राॅला चालक को मामूली चोट आई है। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जायस देवेंद्र सिंह का कहना है कि वन वे क्लीयर था। इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। क्रेन मंगवाकर ट्राला को हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें