राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ, बहादुरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: व
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, लेखन क्षमता और सामान्य ज्ञान का आकलन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में तहसीन ने पहला, नैंसी ने दूसरा और रूफिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, काजल द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में नैंसी ने पहला, तहसीन ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता देखी गई। निबंध प्रतियोगिता में लेखन शैली और विषय की समझ को आधार बनाया गया। क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रधानाचार्य निशा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस तरह की गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। भाषण से विचार व्यक्त करने, निबंध से लेखन कौशल विकसित करने और क्विज से सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलती है।