फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टेबल टेनिस में त्रिपुरा सेक्टर की टीम जीती

Thu, 13 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के सीआरपीएफ केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अत
विज्ञापन
भादर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र अमेठी में आयोजित अंतर सेक्टर (प्रशासनिक) टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के 21 सेक्टरों की टीमों के 96 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं के निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित की गई।
विज्ञापन



तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। टीम चैंपियनशिप में त्रिपुरा सेक्टर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। उत्तराखंड सेक्टर की टीम उपविजेता रही। ग्रुप केंद्र परिसर में आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्रुप केंद्र अमेठी के डीआईजी मदन कुमार रहे। सीआरपीएफ बैंड की धुनों के बीच प्रतिभागी टीमों ने मार्च-पास्ट किया। समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। आयोजन से प्रतिभागियों को खेल कौशल दिखाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें